--> IBLEES History इब्लीस | Islam Religion History
Loading ...

FAMOUS POST$type=slider$snippet=hide$cate=0

Sponsor

IBLEES History इब्लीस

 IBLEES History इब्लीस

 IBLEES History इब्लीस

IBLEES History इब्लीस


अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने दरकये सिज्जीन में दो सूरतें पैदा फरमाई एक सांप की शक्ल में जिसका नाम खबलीस था और दूसरी भेड़िये की शक्ल में जिसका नाम नबलीस था दोनों ने आपस में जुफ्ती खाई तो इब्लीस पैदा हुआ 

📕 माअरेजुन नुबूवत,जिल्द 1,सफह 15

इब्लीस की बीवी का नाम रसुल है

📕 नुज़हतुल मजालिस,6,सफह 117

इब्लीस जिन्न की क़ौम से है यानि आग से पैदा किया गया है इसलिए शरीर जिन्नो को भी शयातीन कहा जाता है

📕 खाज़िन,जिल्द 2,सफह 176 
📕 तकमीलुल ईमान,सफह 10

पहले आसमान पर इब्लीस का नाम आबिद दूसरे पर ज़ाहिद तीसरे पर आरिफ चौथे पर वली पांचवे पर तक़ी छठे पर खाज़िन सातवे पर अज़ाज़ील और लौहे महफूज़ में इब्लीस था,ये 40000 साल तक जन्नत का खज़ांची रहा,14000 साल तक अर्शे आज़म का तवाफ करता रहा,80000 साल तक फरिश्तो के साथ रहा जिसमे से 20000 साल तक फरिश्तो का वाज़ो नसीहत करता रहा और 30000 साल कर्रोबीन फरिश्तो का सरदार रहा और 1000 साल रूहानीन फरिश्तो का सरदार रहा

📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 22
📕 तफसीरे जमल,जिल्द 1,सफह 50

इब्लीस ने 50000 साल तक अल्लाह की इबादत की यहां तक कि अगर उसके सजदों को जमीन पर बिछाया जाए तो तो एक बालिश्त जगह भी खाली ना बचे

📕 ज़रकानी,जिल्द 1,सफह 59

इनके यहां शादी ब्याह भी होती है और बच्चे भी मगर तरीके कई हैं,कुछ की दाहिनी रान में नर की अलामत और बाईं रान में मादा की अलामत पाई जाती है,खुद ही जिमअ करता है खुद ही हामिला होता है और खुद ही बच्चा जनता है,और कुछ रोज़ाना अण्डे दिया करते हैं हर अंडे से 70 शैतान और 70 शैतानिया पैदा होते हैं

📕 खाज़िन,जिल्द 4,सफह 176
📕 उम्दतुल क़ारी,जिल्द 7,सफह 271
📕 तफसीरे सावी,जिल्द 3,सफह 35 
📕 तफसीरे जमल,जिल्द 3,सफह 35
📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 174

पहले शैतान आसमानों पर जाया करते थे और वहां फरिश्तो की बातें सुनकर यहां काहिनों और नुजूमियों को बताते मगर जब से हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम तशरीफ लाये तब से इनको आसमानो पर जाने से रोक दिया गया

📕 महाहिबुल लदुनिया,जिल्द 1,सफह 398

हर इन्सान के साथ एक शैतान पैदा होता है जिसका नाम हमज़ाद है जब मुसलमान का इन्तेक़ाल होता है तो रब तआला उसके हमज़ाद को क़ैद कर लेता है लेकिन जब कोई काफिर मरता है तो उसके हमज़ाद को क़ैद नही किया जाता यही भूत कहलाता है अब हर शैतान आपस मे एक दूसरे से पूछ रखते हैं ज़िन्दा इन्सान का हमज़ाद किसी मरे हुए शख्स के हमज़ाद से उसकी ज़िन्दगी की सारी मालूमात करता है और फिर ज़िन्दा शख्स के मुंह से वो सारी बातें बोलता है ताकि उन लोगों को गुमराह कर सके और कुछ लोग इसी को पुनर्जन्म या आवा-गवन समझ लेते हैं 

📕 अलमलफ़ूज़,हिस्सा 3,सफह 28
📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 674

हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम का हमज़ाद बल्कि तमाम नबियों के हमज़ाद उनकी सोहबत में रहकर मुसलमान हो गए

📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 221 
📕 तफसीरे अलम नशरह,सफह 199

इब्लीस का परपोता हम्मा बिन हीम बिन लाक़ीस बिन इब्लीस भी हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की बारगाह में हाज़िर होकर आप पर ईमान लाया और अपनी उम्र के बारे में कहा कि जब क़ाबील ने हाबील का क़त्ल किया तो मैं उस वक़्त बच्चा था

📕 क्या आप जानते हैं,सफह 484 
📕 खुलासतुत तफासीर,सफह 170

मुअल्लमुल मलाकूत होने और लाखों बरस इबादत करने के बावजूद सिर्फ एक सज्दा हज़रते आदम अलैहिस्सलाम को ना करने की बिना पर उसको रांदये बरगाह कर दिया गया,उसके एक सजदा ना करने में 4 कुफ्र थे मुलाहज़ा फरमाएं

1. उसने कहा कि तूने मुझे आग से बनाया और इसको मिटटी से मैं इससे बेहतर हूं,इसमें मलऊन का मक़सद ये था कि तू बेहतर को अदना के आगे झुकने का हुक्म दे रहा है जो कि ज़ुल्म है,और उसने ये ज़ुल्म की निस्बत खुदा की तरफ की जो कि कुफ्र है

2. एक नबी को हिकारत से देखा,और नबी को बनज़रे हिक़ारत देखना कुफ्र है

3. नस के होते हुए भी अपना फलसफा झाड़ा,मतलब ये कि जब हुक्मे खुदा हो गया कि सज्दा कर तो उस पर अपना क़ौल लाना कि मैं आग से हूं ये मिटटी से है ये भी कुफ्र है

4. इज्माअ की मुखालिफत की,यानि जब सारे के सारे फरिश्ते झुक गए तो इसको भी झुक जाना चाहिए था चाहे बात समझ में आये या नहीं क्योंकि इज्माअ की मुखालिफत भी कुफ्र है

📕 नुज़हतुल मजालिस,जिल्द 2,सफह 34

सोचिये कि जब लाखों बरस इबादत करने वाला एक नबी यानि हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की तौहीन करने की बनिस्बत लाअनती हो गया तो जो लोग नबियों के सरदार हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की तौहीन कर रहे हैं उनका क्या होगा,उलमाये इकराम फरमाते हैं कि जिसने हुज़ूर की नालैन शरीफ की तौहीन कर दी वो भी काफिर है और आपके नालें पाक के नक्श के लिए आलाहज़रत फरमाते हैं कि

उलमाये इकराम ने हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की नालैन मुबारक की तस्वीर को अस्ल की तरह बताया और उसकी वही इज़्ज़त और एहतेराम है जो असल की है

📕 अहकामे तस्वीर,सफह 20

तो जब नालैन मुबारक की या सिर्फ उसकी नक्ल यानि तस्वीर की तौहीन करने वाला काफिर है तो जो आपकी ज़ात व औसाफ व हाल व अक़वाल की तौहीन करेगा वो कैसे ना काफिर होगा बल्कि वो काफिर नहीं काफिर से बदतर है

रिवायत में आता है कि एक दिन ये हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम की बारगाह में हाज़िर हुआ और कहा कि रब से मेरी शिफारिश कर दीजिए मैं तौबा करना चाहता हूं,आपने उसके लिए दुआ फरमाई तो मौला फरमाता है कि ऐ मूसा इससे कह दो कि जाकर आदम की क़ब्र को सज्दा करले मैं इसे माफ कर दूंगा,ये बात जब हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने मलऊन को बताई तो खबीस कहने लगा कि जब मैंने उनको उनकी ज़िन्दगी में सज्दा नहीं किया तो अब उनकी क़ब्र को सज्दा करूंगा ये कहकर चला गया,यहां तक कि मौला उसको जहन्नम में 1 लाख साल जलाने के बाद निकालेगा और कहेगा कि अब भी आदम को सज्दा करले तो मैं तुझे माफ कर दूंगा इस पर वो इंकार करेगा और हमेशा के लिए जहन्नम में डाला जायेगा

📕 तफसीर रूहुल बयान,जिल्द 1,सफह 72 
📕 तफसीरे अज़ीज़ी,जिल्द 1,सफह 158


COMMENTS

नाम

"235 वाँ उर्से जमाली मुबारक हो",1,आसमानी किताबें (Aasmani Kitabe),10,आसमानी किताबें 4 Aasmani Kitabe,1,इस्तेखारये ग़ौसिया,1,इस्लामिक महीना,7,एतेक़ाफ,1,क्‍या नमाज़ में कुरआन शरीफ देखकर किराअत kiraat करने से नमाज टूट जाएगी?,1,ज़कात zakat,1,नमाज़े तरावीह़,1,पांच वक़्त की नमाज़ जमाअत से पढ़ने की फ़ज़ीलत,1,फ़र्ज़,1,मुस्‍तहब,1,रमज़ान मुबारक,2,रमज़ान मुबारक RAMADAN MUBARAK,2,रमज़ानुल मुबारक,1,व मुबाह का ताअरूफ,1,वज़ाइफे ग़ौसिया,1,वाजिब,2,वित्र_किसे_कहते_हैं?,1,शबे क़द्र,1,सदक़ये फित्र,1,सलातुल ग़ौसिया,1,सुन्नत,2,abdul qadir jilani ghous pak ko mohiyuddin kyo kehte hai,1,abdul qadir jilani ghous pak kon hai,1,allah wala,8,attahiyat-Tashahhud,1,Deni Malumat in Hindi,9,Does namaz mean prayer?,1,Fazilat,1,full namaz,4,haraam-kise-kehte-hai-or-namaz-rakat,1,Hiqayat,1,history,1,huzur abdul qadir jilani ghous pak k naam,1,huzur abdul qadir jilani ghous pak ka waqia,1,iblees,1,Is Shab-e-Barat 2 days?,1,islam symbol,4,islami sawal jawab,1,Islamic Haq Baat,2,jab gunah ho jaye to kya kare,1,kiraat-rukoo-sajda-meaning,1,Kya F.D. or Plicy per zakat farz hai,1,Masail e Zakat,1,Mustafa ka gharana salamat rahe,1,Naat Lyrics,3,namaz,2,namaz k faraiz,1,namaz k faraiz aur wajibat,1,namaz kayam karo,1,namaz ki shart o ka bayan,1,namaz ki sunnate wajibat mustahab,1,namaz ko jamat se padhna or 5 waqt ki namaj ka bayan (what is namaz?) Part-11,1,namaz me hath kaha bandhna chahiye,1,namaz nahi padhne walo ka anzam,1,Orto ke zever per zakat ka sharai ahkam,1,RAMADAN MUBARAK,2,ramzan mubarak,1,sadkaye fitra,1,shabe barat ki duwa or namaj ka tarika,1,takbire tehrima,1,Urs e jamali,1,wajib meaning,2,What do we pray in namaz?,1,What does namaz mean?,1,what is farz,2,What is namaz called in English?,1,What should we do during Shab-e-Barat?,1,what-is-qaida-e-akhirah,1,Which night is Shab-e-Barat?,1,zakat kis per farz hai,1,
ltr
item
Islam Religion History: IBLEES History इब्लीस
IBLEES History इब्लीस
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhzRjd65wqUCdwfR4BUBQuKFeOZsoC44_tqPKv8v3o4gkFDFh1z-qAgvBj5tshL-lT8AeJBLRRZMPtytBLJ9uX3IArqmDx_lIwkls1gcxi14ozvTxf1e58HaHRMf7bCNUa9gVjCjZJG6_fpbGeCxKc2G-_jkyRfrUpZyrPwNLHhMhAHTkcILs9NNEOfZQ/w640-h394/iblees.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhzRjd65wqUCdwfR4BUBQuKFeOZsoC44_tqPKv8v3o4gkFDFh1z-qAgvBj5tshL-lT8AeJBLRRZMPtytBLJ9uX3IArqmDx_lIwkls1gcxi14ozvTxf1e58HaHRMf7bCNUa9gVjCjZJG6_fpbGeCxKc2G-_jkyRfrUpZyrPwNLHhMhAHTkcILs9NNEOfZQ/s72-w640-c-h394/iblees.png
Islam Religion History
https://islamreligionhistory2021.aetmyweb.com/2022/09/iblees-history.html
https://islamreligionhistory2021.aetmyweb.com/
https://islamreligionhistory2021.aetmyweb.com/
https://islamreligionhistory2021.aetmyweb.com/2022/09/iblees-history.html
true
8861502036584575666
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content