ईस्लामिक सवाल जवाब सवाल------ बीवी से सोहबत करने में बदन के सारे कपड़े नापाक हो जातें हैं क्या? जवाब---- बदन के पूरे कपड़े नापाक नहीं होते-...
ईस्लामिक सवाल जवाब
सवाल------ बीवी से सोहबत करने में बदन के सारे कपड़े नापाक हो जातें हैं क्या?
जवाब---- बदन के पूरे कपड़े नापाक नहीं होते- काफी लोग ये समझते हैं कि शौहर बीवी के हमबिस्तर होने से उनके सारे कपड़े नापाक हो जाते हैं ये गलत है- बल्कि जिस कपड़े के जिस हिस्से पर नापाकी लगी हो सिर्फ वही नापाक है बाकी पाक है कपड़े के नापाक हिस्से को तीन बार धो दिया जाए और हर बार धो कर खूब निचोड़ लिया जाए तो फिर उसी कपड़े से नमाज़ पढ़ सकते हैं और जिस कपड़े पर नापाकी मसलन मर्द या औरत की मनी न लगी हो वह बगैर धोये पाक है
सवाल-----अगर कोई औरत ज़िना की दावत दे हम अगर उससे छुप कर निक़ाह कर लें तो क्या हुक्म होगा
जवाब----- 2 गबाह की मौजूदगी में कुबूल कर लेना ही निकाह है निकाह हो जाएगा लेकिन छुप कर निकाह करने से जो माँ बाप की नाराज़गी होगी उसका गुनाह आपके सर रहेगा
📕📚गलत फहमियां और उनकी इस्लाह 28
______________
सवाल---- हज़रत एक सवाल बता सकते हैं आप- रमज़ान शरीफ का रोज़ा किस सन में फर्ज़ हुआ?
जवाब----- दस शव्वाल 2 हिज्री में फर्ज़ हुआ
📕📚मख्ज़ने मालूमात सफह 125
सवाल----- सबसे पहले रूये ज़मीन पर किस मस्जिद की तामीर हुई?
जवाब---- मस्जिदे ह़राम की,
📕📚मख्ज़ने मालूमात सफह 121
📕📚बुखारी शरीफ जिल्द 1 सफह 477
सवाल---- इस्लाम में सबसे पहले आज़ान किस ने पढ़ी?
जवाब----- ह़ज़रत बिलाल ह़बशी ने
सवाल----मुझे मुंह का कैंसर है ऑपरेशन के लिए दाढ़ी बनबा सकता हूँ
जवाब-----दाढ़ी सुन्नत है ज़ान बचाना फ़र्ज़ है अगर जरूरत हो तो दाड़ी बनबा सकते है लेकिन बिना जरूरत दाड़ी बनवाना हराम है अगर बिना जरूरत दाड़ी को काटा तो गुनहगार होगा
📕📚मख्ज़ने मालूमात सफह 112
सवाल----- अगर कोई मुसलमान, काफिर लड़की से ज़िना कर ले तो क्या वो भी ज़िना है?
जवाब----- काफिर लड़की से भी ज़िना ह़राम है चाहे वह राज़ी ही क्यों न हो- अगर कोई कहे कि काफिर लड़की से ज़िना जायज़ है तो ये कुफ्र है-
📕📚फतावा रज़विया शरीफ जिल्द 5 सफह 980
📕📚ब- ह़वाला क़रीनये ज़िन्दगी सफह 158

COMMENTS