बगैर इजाज़त किसी का सामान इस्तेमाल करना कैसा?
आजकल एक बीमारी बहुत आम होती जा रही है कि कुछ लोग कोई परवाह भी नहीं करते बगैर इजाज़त किसी का सामान इस्तेमाल कर लेते हैं और इजाज़त लेने की ज़हमत भी नहीं करते, मसलन किसी का क़लम, तौलिया, जूता, कंघी, लिह़ाफ़ चादर, तेल, सुर्मा, मोबाइल, वगैरह वगैरह बिला इजाज़त इस्तेमाल कर लेना भी हमारे यहाँ आम है, ब'ज़ाहिर मामूली नज़र आने वाली चीज़ भी अगर बगैर इजाज़त इस्तेमाल कर डाली और क़यामत के रोज़ पकड़ हुई तो क्या बनेगा? ह़ज़रते अल्लामा अब्दुल वह्हाब शअरानी तम्बीहुल मुग़तर्रीन में नक़ल करते हैं कि
एक मशहूर ताबइ बुजु़र्ग ह़ज़रते सय्यदना वहब बिन मुनब्बा रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि:-- एक इस्राइली शख़्स ने अपने पिछले तमाम गुनाहों से तौबा कर ली, और सत्तर ( 70 ) साल तक लगातार इस तरह इबादत करता रहा कि दिन को रोज़ा रखता और रात को जाग़ कर इबादत करता,न कोई उमदा ग़िज़ा खाता और न किसी साऐ के नीचे आराम करता, उसके इंतिक़ाल के बाद किसी ने ख़वाब में देखकर पूछा, ما فَعلَ اللهُ بِکَ؟ यानि अल्लाह तआला ने आपके साथ क्या मुआमला फरमाया? जवाब दिया, कि अल्लाह तआला ने मेरा ह़िसाब लिया, फिर सारे ग़ुनाह बख़्श दिए मगर एक लकड़ी जिससे मैंने उसके मालिक की इजाज़त के बगैर दातों में ख़िलाल कर लिया था, और यह मुआमला हुक़ूक़ुल इबाद का था, और वह मुआफ़ करवाना रह गया था, उसकी वजह से मैं अब तक जन्नत से रोक दिया गया हूँ,
📕📚तम्बीहुल मुग़तर्रीन सफह 51
अब एक ह़दीस भी सुन लें कि हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया
किसी मुसलमान के लिए ह़लाल नहीं है कि वह अपने भाई का कोई माल न ह़क तौर पर ले इसलिए कि अल्लाह तआला ने मुसलमानों का माल मुसलमान पर ह़राम किया है, और इसको भी ह़राम क़रार दिया है कि कोई शख़्स अपने भाई की लाठी भी उसकी खुश दिली के बगैर ले
📕📚मजमउज़्ज़वाइद जिल्द 4 सफह 304
हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया
किसी भी मुसलमान का कोई माल उसकी खुश दिली के बगैर दूसरे के लिए ह़लाल नहीं
📕📚मुसनदे अह़मद जिल्द 7 सफह 374 ह़दीस 20720
______________
🌹والله تعالیٰ اعلم بالصواب🌹


COMMENTS